फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अवैध स्विमिंग पूल व जिम सेंटरों पर सख्ती, आज से चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
- मानकों का पालन न करने वालों पर होगी कार्रवाई, सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर
विज्ञापन



ग्रेटर नोएडा। जिला खेल विभाग ने सोमवार से बिना एनओसी और सुरक्षा मानकों के संचालित जिम सेंटर व स्विमिंग पूलों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का फैसला किया है। इसका उद्देश्य गौतमबुद्ध नगर में खेल और फिटनेस सुविधाओं को सुरक्षित व मानक अनुरूप बनाना है।


जिला खेल विभाग के अनुसार, जिले में एक हजार से अधिक स्विमिंग पूल और जिम सेंटर संचालित हो रहे हैं, लेकिन इनमें से केवल 400 से 500 पूल व जिम ने आवश्यक एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) प्राप्त किया है। शेष संचालकों ने या तो निर्धारित सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं किया है या एनओसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की है। विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए अवैध और मानक विहीन संस्थानों की जांच का निर्णय लिया है। अभियान के तहत विभाग की टीमें विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जिम और स्विमिंग पूलों का निरीक्षण करेंगी। इस दौरान लाइफगार्ड की उपलब्धता, महिला लाइफगार्ड की नियुक्ति, स्वच्छता व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, आपातकालीन सुरक्षा उपकरण जैसे मानकों की जांच की जाएगी। जिन संस्थानों में ये सुविधाएं नहीं हुईं, उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। खेल अधिकारियों का कहना है कि अभियान केवल कार्रवाई के लिए नहीं, बल्कि अवैध रूप से स्विमिंग पूल व जिम संचालकों की मनमानी रोकने के लिए चलाया जा रहा है। विभाग का कहना है कि सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

जिन स्विमिंग पूलों और जिम के पास एनओसी नहीं है या जो मानकों का पालन नहीं कर रहे हैं, उन्हें चिन्हित कर नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ, तो उनके लाइसेंस निलंबित करने सहित कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

- डॉ. परवेज अली, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें