फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: प्रत्याशियों के लिए चाय-कॉफी से लेकर रजाई गद्दे तक का खर्च तय, रागनी-पूड़ी सब्जी हुई सस्ती, देखें पूरी रेट लिस्ट

Tue, 11 Jan 2022 01:39 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा

सार

जिला निर्वाचन अधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि विधानसभा चुनाव के सभी प्रत्याशियों के हर खर्च का हिसाब रखा जाएगा। इसकी तैयारी कर ली गई है। चाय-कॉफी, समोसा, पूरी सब्जी, बैनर, पोस्टर, लाउडस्पीकर, पानी, रजाई-गद्दा समेत सभी तरह के सामान और चीजों की दरें तय कर दी गई हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस, भाजपा और सपा के चुनाव चिन्ह
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्वाचन आयोग के आदेश पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों के हर खर्च की दरें तय कर दी हैं। इन्हीं दरों से प्रत्याशियों के खर्च का हिसाब लगाया जाएगा। प्रत्याशी की एक चाय 10 रुपये और कॉफी 15 रुपये की होगी। हालांकि, खर्चे की इन दरों पर महंगाई का असर नहीं दिखा। तीन साल पहले लोकसभा चुनाव में भी इन्हीं दरों के हिसाब से खर्च का आंकलन किया गया था।

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि विधानसभा चुनाव के सभी प्रत्याशियों के हर खर्च का हिसाब रखा जाएगा। इसकी तैयारी कर ली गई है। चाय-कॉफी, समोसा, पूरी सब्जी, बैनर, पोस्टर, लाउडस्पीकर, पानी, रजाई-गद्दा समेत सभी तरह के सामान और चीजों की दरें तय कर दी गई हैं। अगर प्रत्याशी ढोल बजवाता है तो रोजाना 400 रुपये के हिसाब से खर्च जोड़ा जाएगा। अगर कोई प्रत्याशी स्वागत द्वार बनाता है तो उसका 600 रुपये प्रति दिन के हिसाब से जोड़ा जाएगा। वाहनों का भी किराया अलग-अलग तय किया गया है। होटल का किराया 1150 से 4600 रुपये के हिसाब से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि आयोग की तय दरों का पालन किया जाएगा। साथ ही सभी प्रत्याशियों को भी अपने खर्च को ब्यौरा देना होगा।

रागनी और पूड़ी सब्जी हुई सस्ती
प्रत्याशियों के खर्च को तय करने वाली दरों में कई चीजों के दाम कम किए गए हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में पूड़ी सब्जी की प्लेट 35 रुपये की थी। जो इस बार 30 रुपये की कर दी है। वहीं रागनी का खर्च 29 से 40 हजार रुपये के हिसाब से जोड़ा जाता। इस बार रागिनी का खर्च 15 से 40 हजार निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


इस बार कोविड सामग्री को भी किया शामिल
चुनावी खर्चों में कोविड सामग्री को भी शामिल किया गया है। एक फेस मास्क की कीमत 2 रुपये तय की है। जबकि 100 से 600 मिलीग्राम सैनिटाइजर की दर 18 से 600 रुपये तय की गई है। वहीं साबुन (250 एमएल लिक्विड) की कीमत 55 रुपये, फेस शील्ड की कीमत 30 रुपये, दस्ताने (प्लास्टिक पन्नी) 0.60 रुपये और दस्ताने (रबर सर्जरी) छह रुपये और थर्मल स्कैनर की दर 973 रुपये तय की गई है।

चुनावी खर्च के लिए खुलवाना होगा अलग खाता
जिला निर्वाचन अधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि चुनाव के दौरान सभी प्रकार की सामग्री के साथ ही खाने-पीने, झंडे, बैनर, चुनाव में लगाए गए वाहन, रागनी गायक आदि के खर्च को हिसाब भी प्रत्याशी के खाते में जुड़ेगा। चुनावी खर्च के लिए प्रत्येक प्रत्याशी को अलग से बैंक खाता खुलवाना होगा। अपने सभी प्रकार के बिल भुगतान प्रत्याशी को इसी खाते से करने होंगे।
विज्ञापन


प्रशासन की तरफ से विधानसभा चुनाव में तय दरें
सामान मूल्य: (रुपये)
लाउडस्पीकर 760 (प्रतिदिन)
पंडाल 900 से 3100 (प्रतिदिन)
कपड़े का बैनर 350
कपड़े का झंडा 12 से 28
पोस्टर 1380 से 2500
ढोल 400 (प्रतिदिन)
बाइक व स्कूटी 300 (प्रतिदिन)
कार 3000 से 3200 (प्रतिदिन)
होटल का कमरा 1150 से 4600
कुर्सी-मेज 7 से 12 (प्रतिदिन)
सोफा 50 से 75 (प्रतिदिन)
रजाई-गद्दा 10 (प्रतिदिन)
चाय 10
कॉफी 15
समोसा 10
कचौड़ी 15
पूड़ी सब्जी 30
लंच व डिनर पैक 80
मिठाई 350 रुपये/ प्रति किलो
काजू की बर्फी 700 रुपये/ प्रति किलो
पानी की बोतल प्रिंट रेट
जनरेटर 500 से 2000 (12 घंटे का किराया)
डीजे 4000

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें