फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विवादित जमीन पर सुनवाई बिना पत्थर गड्डी, डीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। विवादित जमीन पर न्यायालय की सुनवाई से पहले ही मंगलवार शाम को राजस्व टीम की ओर से पत्थर गड्डी कराने को लेकर कलाना गांव में मामला तूल पकड़ गया है। आवेदक ने इसे नियम विरुद्ध बता राजस्व निरीक्षक पर विपक्षी पक्ष से मिलीभगत का आरोप लगाया है। डीएम को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


कलाना गांव निवासी देवी प्रसाद ने बताया कि उसकी जमीन संबंधी अपीलीय वाद अपर आयुक्त कार्यालय में लंबित है। अगली सुनवाई की तिथि 17 दिसंबर निर्धारित है। आरोप है कि न्यायालय की नियत तिथि का इंतजार किए बिना ही राजस्व निरीक्षक की टीम ने विपक्षी पक्ष के दबाव में पत्थर लगा दिए हैं।

राजस्व निरीक्षक अजय मिश्रा ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पत्थर लगाने की कार्रवाई एसडीएम के आदेश पर कराई गई है। पीड़ित पक्ष ने न्यायालय की सुनवाई से पहले की गई कार्रवाई को नियमों के खिलाफ बताते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें