फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किसान दिवस पर छलका किसानों का दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। किसान दिवस पर अधिकारियों के सामने किसानों ने एक-एक कर अपनी समस्याओं को रख उनके समाधान की मांग की है। किसानों ने कई समस्याओं को लेकर आक्रोश भी जताया।
विज्ञापन

किसान विज्ञान केंद्र में आयोजित किसान दिवस पर पहुंचे किसानों ने बताया कि जनपद में यूरिया है, लेकिन आवश्यकता के हिसाब से काफी कम है। चार दिनों में सभी केंद्रों पर यूरिया नहीं पहुंचा तो किसानों को परेशानी होगी। नौहझील और छाता में अभी तक यूरिया नहीं पहुंचा है। निजी दुकानदार यूरिया बिक्री की रसीद नहीं दे रहे हैं। बलदेव विकास खंड मे अवैरनी सोसायटी बंदी गांव के पास बनी हुई है, जोकि काफी दूर पड़ती है। पैकेट में खाद कम निकल रहा है। नेशनल सीड कार्पोरेशन द्वारा उपलब्ध कराया गया बाजरे का बीज खराब श्रेणी का है। इन समस्याओं को लेकर किसानों ने आक्रोश व्यक्त किया।
किसानों ने केसीसी के लोन पर बैंक द्वारा हर महीने ब्याज लेने पर आपत्ति जताई। बैंकों की बीमा कंपनियां बिना मौके पर जाए बीमा कर रही हैं। किसानों ने बताया कि मौके पर बाजरा बोया, कागजों में धान लिख दिया। इससे किसान को क्षति पूर्ति नहीं मिल पा रही है। सिंचाई के लिए समय से पानी नही मिल रहा है। परियोजना निदेशक एके उपाध्याय ने किसानों को समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें