-सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, दोनों पक्षों के बीच हुआ समझौता
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के खोदना खुर्द गांव में रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ। दोनों पक्षों के कई लोगों के चोट आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और मामला दर्ज कर दोनों पक्षों की तरफ से 19 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि खोदना खुर्द गांव के पीतम पक्ष के लोगों ने मुख्य रास्ते की तरफ घर का दरवाजा खोल दिया। राजेंद्र पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया। इसी पर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े में कई लोगों चोट लगी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू कर पाया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज किया और 19 लोगों को गिरफ्तार कर लिया, हालांकि बाद में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।