फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रेमिका को वश में करने का झांसा देकर लाखों के गहने व नकदी चुराई

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी महिला ने नाबालिग बेटे की मदद से दोस्त के घर में दी थी वारदात अंजाम, गिरफ्तार
विज्ञापन

मां को नकदी और गहने सौंपकर पीड़ित के बेटे को लेकर हरिद्वार चला गया था नाबालिग
-
500 ग्राम सोने के जेवर, 5.70 लाख रुपये दोस्त से चोरी करवाए थे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तम नगर में एक महिला ने पूर्व पड़ोसी के घर में चोरी करने के लिए उसके बेटे को निशाना बनाया। महिला ने नाबालिग बेटे की मदद से पीड़ित के बेटे को प्रेमिका को वश में करने के लिए पूजा करने का झांसा दिया था। मां के कहने पर नाबालिग ने दोस्त के साथ मिलकर उसके घर से पांच सौ ग्राम के जेवर और 5.70 लाख रुपये चोरी कर लिए। गहने और पैसे मां को सौंपने के बाद नाबालिग अपने दोस्त को लेकर हरिद्वार चला गया। पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए पहले नाबालिग को पकड़ा। फिर दोस्त को सकुशल मुक्त करवा लिया। वहीं, आरोपी मां को बरेली से गिरफ्तार कर गहने और नकदी बरामद कर ली।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 16 जून को उत्तम नगर निवासी राकेश कुमार ने 14 साल के बेटे के लापता होने की शिकायत की। साथ ही, बताया कि घर से 500 ग्राम जेवर और 5.70 लाख रुपये भी चोरी हुए हैं। पुलिस ने अपहरण और चोरी का मामला दर्ज कर थाना प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाले तो फुटेज में पीड़ित का बेटा एक नाबालिग के साथ घर से निकलते हुए दिखा। पुलिस ने आरोपी की पहचान करने के बाद तकनीकी जांच के जरिये उत्तम नगर से नाबालिग को पकड़ लिया। पीड़ित के बेटे को भी सकुशल बरामद कर लिया। पीड़ित के बेटे ने बताया कि नाबालिग ने उसे प्रेमिका को वश में करने के लिए पूजा करने व पैसे जमा करने की बात कही थी। पैसे नहीं होने की बात कहने पर उसने घर से गहने और नकदी चुराने को कहा। नाबालिग ने पूछताछ में बताया कि मां (40) ने ऐसा करने के लिए कहा था। पुलिस ने नाबालिग की मां के फोन की तकनीकी जांच की तो पता चला कि वह बरेली में है। पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। महिला के कब्जे से चुराया गया माल बरामद हो गया। महिला पहले पीड़ित के पड़ोस में रहकर घरेलू सहायिका का काम करती थी। जल्दी पैसा कमाने की चाहत में उसने नाबालिग बेटे की मदद से वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें