फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाइक खड़ी करने को लेकर चले लाठी-डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। जेवर की पुरानी अनाज मंडी में दुकान के सामने बाइक खड़ी करने को लेकर बुधवार को दो दुकानदार आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई और लाठी-डंडे चले। आसपास के दुकानदारों ने बीच-बचाव कर दोनों को दूर किया। मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

अनाज मंडी में सौरभ व गौरव की कपड़े की दुकान है। मंगलवार को सौरव ने गौरव की दुकान के सामने बाइक खड़ी कर दी थी। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया और मारपीट हुई। सौरव ने जेवर थाने में लिखित शिकायत दी है और कार्रवाई की मांग की गई है। जेवर थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें