फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में लाठी डंडे चले

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मंगलवार को गांव काला खेड़ा में लाठी-डंडों ओर पत्थरों से जमकर संघर्ष हुआ। दोनों पक्षों के लगभग 12 से अधिक लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए मांडी खेड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों को प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद मरीजों को जिला मुख्यालय नूंह के लिए रेफर कर दिया गया। वहां भी इलाज के दौरान दो लोगों को इलाज के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया।
विज्ञापन

उपमंडल के गांव साकरस के गांव काला खेड़ा में जमीन के विवाद को लेकर जमील और इसाक पक्ष में जमकर लाठी डंडे चले। इसमें 12 से अधिक लोग घायल हुए। अस्पताल में नोमान पुत्र सुला, करीम पुत्र सुला की गंभीर हालत के चलते डॉक्टर ने रेफर कर दिया। इसके अलावा अन्य घायल सिफात, उन्नत, सदीक, कुर्सीद, जमील, आस मोहम्मद आदि का इलाज मंडीखड़ा और नूह के अस्पताल में चल रहा है।
काला खेड़ा में हुए लाठी-डंडों और पत्थरों के हमलों से लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों से बयान ले रही है। अभी इसी संदर्भ में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- टेकचंद, जांच अधिकारी, थाना फिरोजपुर झिरका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें