अलीगंज आईटीआई में कोर्स और प्लेसमेंट के बारे में जानकारी देते शिक्षक। स्रोत ः संस्थान
लखनऊ। राजकीय आईटीआई व आईटीओटी में औद्योगिक मांग के आधार पर एक वर्षीय व अल्प अवधि के पाठ्यक्रम की शुरुआत होने जा रही है। इसके तहत स्टेनोग्राफी एंड सेक्ट्रीयल असिस्टेंट में शुरू होने वाले एक वर्षीय पाठ्यक्रम की पढ़ाई अंग्रेजी के साथ हिंदी में भी होगी। डीजीटी ने सभी संस्थानों में कोर्स शुरू करने की अनुमति दे दी है।
औद्योगिक मांग के आधार पर सीटीएस व सीआईटीएस के तहत कई व्यावसायिक कोर्स शुरू किए गए हैं। आईटीआई में अभी तक अंग्रेजी विषय में स्टेनोग्राफी की पढ़ाई होती थी लेकिन, इसे अब हिंदी में भी शुरू किया जा रहा है। इस कोर्स के आधार पर युवाओं को अदालतों,चिकित्सा व अन्य क्षेत्रों में रोजगार के अवसर खुलेंगे।
राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद के अधिकारियों ने बताया कि अल्प अवधि के कोर्सों में थ्री डी प्रिंटिंग, डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग टेक्नीशियन, सीएमएम प्रोग्रामर, एडवांस टूल व अन्य कोर्स हैं। आईटीआई के साथ ही 10वीं और 12वीं पास विद्यार्थियों को इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश का मौका मिलेगा।