फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यीडा क्षेत्र में आएगी प्रदेश की पहली फ्लैटेड इंडस्ट्री स्कीम

विज्ञापन
विज्ञापन
यीडा क्षेत्र में आएगी प्रदेश की पहली फ्लैटेड इंडस्ट्री स्कीम
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश की पहली फ्लैटेड इंडस्ट्री स्कीम यमुना प्राधिकरण में लाने की तैयारी है। सेक्टर-24 में इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी के लिए फ्लैटेड स्कीम लाई जाएगी। इसके लिए 150 एकड़ भूमि भी चिह्नित कर ली गई है। हाल ही में औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना की अध्यक्षता में नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना प्राधिकरण की समीक्षा बैठक हुई। इसमें तीनों प्राधिकरणों से फ्लैटेड योजना पर काम करने को कहा गया है। यीडा ने इस पर अमल भी शुरू कर दिया है। प्राधिकरण ने प्रदेश की पहली फ्लैटेड इंडस्ट्री योजना सेक्टर-24 में लाने का निर्णय लिया है। इसका प्रारूप तैयार करने के लिए अर्नेस्ट एंड यंग को सलाहकार एजेंसी के रूप में चयनित किया गया है। एजेंसी से 15 दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। इसके बाद योजना पर काम होगा। नोएडा व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण भी इस तरह की योजना लाने पर विचार कर रहे हैं। यदि योजना सफल रही तो उद्यमियों को उद्योग लगाना आसान हो जाएगा। उद्योग लगाने के लिए उन्हें जमीन खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी और खर्च में भी बचत होगी। इस पैसे का प्रयोग मशीनरी लगाने में किया जा सकता है।
यह है फ्लैटेड स्कीम
वर्तमान में उद्योग लगाने के लिए प्राधिकरणों से जमीन खरीदनी पड़ती है। इस पर भारी-भरकम रकम खर्च हो जाती है। वहीं, रजिस्ट्री और नक्शा पास कराने, कंपलीशन सर्टिफिकेट लेने की लंबी प्रक्रिया से भी गुजरना पड़ता है। इसके बाद 5 साल में उद्योग लगाना होता है। फ्लैटेड योजना के अंतर्गत प्राधिकरण शेड बना देंगे। कोई भी उद्यमी जितने समय के लिए चाहे, उसे किराए पर ले सकेगा और बंद करने में भी उसे आसानी होगी। यह शेड प्राधिकरण के ही रहेंगे। उद्यमी शेड के अंदर अपनी जरूरत के हिसाब से अस्थायी निर्माण कर सकेंगे। फ्लैटेड इंडस्ट्री योजना आंध्र प्रदेश और गुजरात जैसे कई राज्यों में पहले से लागू है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लैटेड योजना के लिए सेक्टर-24 में जमीन चिह्नित की गई है। यहां इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद के लिए शेड बनाए जाने की योजना है। कंसलटेंट से रिपोर्ट मिलने के बाद इसे बनाने पर निर्णय लिया जाएगा।
डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ, यमुना प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें