फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सोनभद्र में राज्य मंत्री संजीव गोंड के वाहन पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री समाज कल्याण संजीव सिंह गोंड के वाहन पर बृहस्पतिवार की रात मनबढ़ों ने हमला कर दिया। वह जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव तिवारी के साथ रॉबर्ट्सगंज से डाला लौट रहे थे। मनबढ़ों ने उनके वाहन को ओवरटेक कर रोकने की कोशिश की। वाहन न रोकने पर शीशा और बोनट पर मुक्के से हमला किया। हालात भांपते हुए चालक ने वाहन आगे बढ़ा दिया। पुलिस ने इस मामले में लखनऊ नंबर की एक कार को कब्जे में लिया है। कार सवार मौके से फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने बताया कि वह अपने क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव तिवारी के साथ रॉबर्ट्रसगंज से डाला लौट रहे थे। लोढ़ी में टोल प्लाजा पार करने के बाद लखनऊ नंबर की एक कार अचानक उनके पीछे लग गई। रास्ते में कई जगह ओवरटेक कर उनके वाहन को रोकने का प्रयास किया। चोपन पुल से पहले कार सवार रुके। एस्कार्ट के आगे निकलने के बाद ब्रेकर पर जैसे ही मंत्री के वाहन की गति धीमी हुई तो वह सामने आ गए। वाहन को रोकने की कोशिश करते हुए बोनट और शीशे पर मुक्का मारने लगे। उनकी मंशा भांपते हुए चालक ने गाड़ी को आगे बढ़ा दिया। सोन नदी पुल पार करते ही बैरियर पर वाहन रोककर मंत्री ने पुलिस को घटना की सूचना। तत्काल चोपन एसओ कुमुद शेखर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। तब कार सवार वाहन छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस कार को कब्जे में लेकर थाने लाई। कार दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के अंकित मिश्रा की बताई जा रही है। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव तिवारी की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
-
वर्जन...
जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव तिवारी ने तहरीर दी गई है। इसमें उन्होंने खुद का वाहन होने और उनसे विवाद का उल्लेख किया है। तहरीर के आधार पर एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। -रणधीर मिश्रा, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें