फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छठ से नए कार्यालय में होगा प्रदेश भाजपा का कामकाज

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा ने पुराने मुख्यालय 14, पंत मार्ग से विदाई लेते हुए दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित नए कार्यालय में स्थानांतरण प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। बुधवार को पार्टी ने घोषणा की है कि छठ महापर्व के शुभ अवसर पर नहाय खाय दिवस यानी 25 अक्तूबर से नया कार्यालय औपचारिक रूप से प्रदेश भाजपा का स्थायी मुख्यालय बन जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, संगठन महामंत्री पवन राणा सहित सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता इसी नए भवन से कामकाज संभालेंगे। संगठन महामंत्री पवन राणा ने बुधवार को नए कार्यालय की चौथी मंजिल पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और स्थानांतरण की प्रगति की समीक्षा की। वहीं, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल और कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग ने दूसरी मंजिल पर अपने कक्षों से कार्यभार संभाला। कार्यालय मंत्री बृजेश राय और मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने भूतल स्थित नए कक्षों में बैठकर आगंतुकों से मुलाकात की। नए कार्यालय को आधुनिक तकनीक और कार्य सुविधाओं से लैस किया गया है जिससे संगठनात्मक गतिविधियां और मीडिया समन्वय व अधिक प्रभावी ढंग से संचालित हो सकेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए यह नया कार्यालय सिर्फ स्थान परिवर्तन नहीं बल्कि नए संकल्प और नई ऊर्जा का प्रतीक माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें