फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जामिया में स्प्रिंगर नेचर रिसर्च टूर 2025 का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया (जेएमआई) ने शिक्षा मंत्रालय और आईसीएसएसआर के सहयोग से स्प्रिंगर नेचर रिसर्च टूर 2025 के तहत एक प्रमुख कार्यक्रम का आयोजन किया। विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी संकाय सभागार में आयोजित इस आयोजन में शोधकर्ताओं, शिक्षकों और छात्रों ने वैश्विक शोध प्रवृत्तियों और शैक्षणिक प्रकाशन के भविष्य पर चर्चा की।
विज्ञापन

यह 37-दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान 17 शहरों के 29 संस्थानों को कवर करता है, जिसका उद्घाटन आईसीएसएसआर कार्यालय में फ्लैग-ऑफ समारोह के साथ हुआ। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रिसर्च एंबेसडर्स का सम्मान समारोह था, जिसमें शैक्षिक अध्ययन विभाग के शोधार्थी इंजमामुल हक, एजाज अहमद और अरमान फातमा को स्प्रिंगर नेचर का हॉल ऑफ फेम पुरस्कार मिला। जामिया में कुल चार शोधार्थियों को यह सम्मान मिला, जिनमें तीन विभाग से हैं। इस दौरान कुलपति प्रो. मजहर आसिफ, रजिस्ट्रार प्रो. महताब आलम रिजवी, आईसीएसएसआर के प्रो. धनंजय सिंह और स्प्रिंगर नेचर के कई अधिकारी उपस्थिति रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें