फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आउटडोर गतिविधियों पर खेल विभाग के नोटिस से स्कूलों में असमंजस

विज्ञापन
विज्ञापन
- स्कूलों को नहीं मिला गतिविधियां बंद करने का पत्र, विभाग ने कहा- निर्देशों के बाद भी गतिविधियां हुईं तो भेजा जाएगा नोटिस
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। स्कूलों में आउटडोर गतिविधियों को लेकर जिला खेल विभाग की ओर से नोटिस जारी किए जाने के बाद असमंजस की स्थिति बनी हुई है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि उन्हें गतिविधियां बंद करने के संबंध में अभी तक कोई लिखित निर्देश नहीं मिले हैं। वहीं, परीक्षाओं के चलते कई स्कूलों में पहले से ही खेल गतिविधियां बंद हैं, जबकि कुछ स्कूलों में इन्हें सीमित स्तर पर संचालित किया जा रहा है। ऐसे में स्कूल प्रबंधन विभाग की ओर से स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार कर रहे हैं।
श्याम सिंह स्मारक कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य गीता शर्मा ने बताया कि स्कूल में फिलहाल आउटडोर गतिविधियां पूरी तरह बंद हैं। परीक्षाओं के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी वजह से खेल गतिविधियां नहीं कराई जा रही हैं।
विज्ञापन

महामाया बालिका इंटर कॉलेज की उपप्रधानाचार्य डॉ. छाया जैन ने बताया कि स्कूल में अभी नाममात्र की आउटडोर गतिविधियां हो रही हैं। परीक्षाओं के कारण इनका संचालन काफी सीमित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि गतिविधियां बंद करने के संबंध में स्कूल को अभी तक कोई लिखित पत्र नहीं मिला है। इसलिए फिलहाल सीमित स्तर पर ही गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
प्रमिनेंस वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. मृणालिनी ने भी बताया कि स्कूल को आउटडोर गतिविधियों को लेकर विभाग की ओर से कोई लिखित निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है।
परीक्षाओं के चलते पहले से सीमित हैं खेल :
स्कूलों में इन दिनों परीक्षाओं के कारण विद्यार्थियों की दिनचर्या में बदलाव किया गया है। पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी के चलते खेलकूद और अन्य आउटडोर गतिविधियों के लिए समय कम मिल रहा है। ऐसे में कुछ स्कूलों में गतिविधियां पूरी तरह बंद हैं, जबकि कुछ में सीमित स्तर पर जारी हैं। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि विभाग के स्पष्ट निर्देश मिलने के बाद ही आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन

डीआईओएस और बीएसए को भेजा पत्र :
प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी परवेज अली ने बताया कि इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) और बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को पत्र भेजा गया है। इसके बावजूद यदि कोई स्कूल आउटडोर गतिविधियां संचालित करता पाया गया तो उसे नोटिस जारी किया जाएगा। विभाग की ओर से निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें