फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दुर्ग व हरिद्वार के लिए चलेगी विशेष ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के द्वारा दुर्ग-हरिद्वार-दुर्ग (08743/08744) एक्सप्रेस विशेष ट्रेन का संचालन शुरू किया जाएगा। यह ट्रेन कुल दो फेरों में चलेगी। एक दिशा में दुर्ग से हरिद्वार और वापसी में हरिद्वार से दुर्ग तक चलेगी।
विज्ञापन

रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 08743 दुर्ग से 9 नवंबर और 16 नवंबर को चलेगी। जबकि 08744 हरिद्वार से 10 नवंबर और 17 नवंबर को चलेगी। दुर्ग-हरिद्वार स्पेशल सुबह 11 बजे दुर्ग से रवाना होगी और रायपुर, बिलासपुर, उसलापुर, प्रयागराज, कानपुर, ग्वालियर, आगरा कैंट, मथुरा, दिल्ली (नई दिल्ली), मुरादनगर, रुड़की होते हुए अगले दिन शाम 3:40 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। वहीं, हरिद्वार-दुर्ग स्पेशल रात 9 बजे हरिद्वार से चलेगी और रुड़की, दिल्ली, आगरा कैंट, ग्वालियर, प्रयागराज, बिलासपुर होते हुए तीसरे दिन सुबह लगभग 11 बजे दुर्ग पहुंचेगी। ट्रेन में स्लीपर और सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे ताकि आम यात्रियों को भी सुविधा मिल सके। इन विशेष रेल सेवा से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के यात्रियों को राहत मिलेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें