दादरी(संवाद)। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित दादरी रेलवे स्टेशन से प्रयागराज के लिए 3 मई से स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया जाएगा। साथ ही शकूर बस्ती से प्रयागराज जाने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का भी सप्ताह में दो दिन यहां ठहराव होगा, जिससे स्थानीय यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। अब तक दादरी जैसे प्रमुख स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव सीमित था, जिसके चलते नोएडा और ग्रेटर नोएडा के यात्रियों को दिल्ली या गाजियाबाद जाना पड़ता था। कई बार यात्री मजबूरी में चेन पुलिंग कर उतरते थे, जिस पर कार्रवाई भी होती रही है।
स्टेशन अधीक्षक हेमंत कुमार मीणा के अनुसार, स्पेशल ट्रेन संख्या 02418 रात 10:15 बजे दादरी से प्रयागराज के लिए रवाना होगी। इसके अलावा, शकूर बस्ती-प्रयागराज ट्रेन सोमवार और बुधवार को दादरी में रुकेगी। इससे यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधा मिलेगी।