फोटो
ग्रेटर नोएडा। जीबीयू के जनसंचार एवं मीडिया अध्ययन विभाग में देवर्षि नारद जयंती और विश्व पत्रकारिता दिवस पर व्याख्यान आयोजित हुआ। वरिष्ठ पत्रकार डॉ. हर्षवर्धन त्रिपाठी ने कहा कि डिजिटल युग में तेज सूचना प्रवाह के बीच सत्यता और निष्पक्षता का महत्व और बढ़ गया है। उन्होंने फेक न्यूज और भ्रामक सूचनाओं को बड़ी चुनौती बताते हुए जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर दिया। विभागाध्यक्ष प्रो. बंदना पांडे ने कहा कि पत्रकारिता समाज के प्रति उत्तरदायित्व भी है। इस अवसर पर डॉ. विनीत कुमार, डॉ. रिया मौर्य और शोभा सहित अन्य उपस्थित रहे। ब्यूरो