फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विट्ठलभाई पटेल की शताब्दी पर विशेष डाक टिकट होंगे जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे विमोचन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
विधानसभा में आयोजित ऑल इंडिया स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस में 24 अगस्त को विट्ठलभाई पटेल की शताब्दी के उपलक्ष्य में विशेष डाक टिकट जारी होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इसका विमोचन करेंगे। ये टिकट 1925 में भारतीय केंद्रीय विधानसभा के पहले निर्वाचित अध्यक्ष बने विट्ठलभाई पटेल की संसदीय विरासत के सम्मान में जारी होगा।
विज्ञापन


रविवार को विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि ये विट्ठलभाई पटेल की दूरदर्शिता और लोकतंत्र के प्रति उनके समर्पण के प्रति श्रद्धांजलि है। स्वतंत्रता संग्राम के योद्धा और निष्पक्ष नेता के रूप में उनकी पहचान थी। उन्होंने संसदीय प्रक्रियाओं को मजबूत किया, स्वतंत्रता की रक्षा की और लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा दिया। इस डाक टिकट का विमोचन उनके योगदान को याद करने का एक प्रतीकात्मक कदम है। इससे पहले 1973 में उनकी जन्म शताब्दी पर भी डाक टिकट जारी हुआ था। संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया इस आयोजन में शामिल रहेंगे। ये विमोचन ऑल इंडिया स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस 2025 का ही हिस्सा है जिसमें देशभर के विधानसभा और विधान परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष हिस्सा लेंगे। सम्मेलन में संविधान, लोकतांत्रिक संस्थाओं और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग जैसे विषयों पर चर्चा होगी। डाक टिकट सीमित संख्या में जारी होंगे। इनके संग्रह भारत की सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें