ग्रेटर नोएडा (संवाद)। किसानों ने 4 फीसदी आबादी भूखंड की मांग को लेकर स्थानीय सांसद डॉ. महेश शर्मा को ज्ञापन सौंपा। सांसद से किसानों को शीघ्र समाधान का आश्वासन मिला है। रविवार को ग्रेनो विकास प्राधिकरण के तहत आने वाले कई गांवों के पीड़ित किसानों ने सांसद डॉ. महेश शर्मा को ज्ञापन दिया। इसमें किसानों ने कहा कि कई सालों से 4 फीसदी आबादी भूखंड देने की मांग उठाई जाती रही है। किसानों ने बताया कि कुछ किसान उच्च न्यायालय इलाहाबाद की फुल बेंच द्वारा पारित फैसले में पक्षकार थे। न्यायालय ने किसानों को 64.70 फीसदी मुआवजा और 10 फीसदी विकसित आबादी भूखंड देने का आदेश दिया। प्राधिकरण ने उन्हें लाभ दे दिया लेकिन कुछ किसान अभी रह रहे है। उनको भी लाभ दिया जाए।