उत्तर प्रदेश में एसआईआर (विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण) की तैयारियों को लेकर एसडीएम पारितोष मिश्रा ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करके चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चार नवंबर से चार दिसंबर तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण का कार्य संपादित करेंगे।
बीएलओ हर घर में तीन बार जाकर मतदाता सूची को अपडेट करेंगे। वर्ष 2003 की मतदाता सूची को आधार माना गया है। 09 नवंबर को निर्वाचक नामावली का प्रकाशन किया जाएगा। नामावती पर नौ दिसबंर से आठ जनवरी तक निर्वाचक नामावली के संंबंध में निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण के सम्मुख प्रस्तुत की जा सकेंगी, आपत्तियों का निस्तारण 31 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन सात फरवरी 2026 को कर दिया जाएगा। बीएलओ को प्रतियों में गणना पर्ची मिलेगी, जिसके आधार पर वह एसआईआर सर्वे करेगा। गणना की एक प्रति संबंधित मतदाता को पावती के रुप में बीएलओ द्वारा प्रदान की जाएगी। ऐसे मतदाता जिनका मृत्यु हो गई है या विस्थापित होने की स्थिति में उनके नाम मतदाता सूची से हटाए जाएंगे। बैठक में तहसीलदार सतीश चंद्र बघेल के साथ ही राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि अशोक उपाध्याय, चंद्रपाल कर्दम, विजय कुमार वर्मा, मदन गोपाल शर्मा मौजूद रहे।