फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: टेलीकॉम सिटी में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
- अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर प्रबंधन की पहल, मिठाई बांटकर जताई खुशी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर सेक्टर-62 स्थित टेलीकॉम सिटी की ओर से वरिष्ठ नागरिकों को एक विशेष तोहफा देते हुए परिसर के भीतर दो छोटे पार्क केवल उनके लिए समर्पित किए। इन पार्कों को सिट-आउट जोन के रूप में विकसित किया गया है, जहां बुजुर्ग आराम से बैठ सकें, टहल सकें और आपस में मेलजोल बढ़ा सकें।
विज्ञापन

इस अवसर पर सोसाइटी में रहने वाले वरिष्ठ नागरिक एकत्र हुए और प्रबंधन का आभार जताया। उनका कहना था कि उम्र बढ़ने के साथ शारीरिक और मानसिक सुकून की जरूरत सबसे अधिक होती है, और इस तरह की पहल से उन्हें बेहतर जीवनशैली मिल सकेगी। प्रबंधन ने और नागरिक एस. वेंकटेश ने बताया कि इन पार्कों को विशेष रूप से बुजुर्गों की सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें आरामदायक बैठने की व्यवस्था, छायादार स्थान और ग्रीन एरिया शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान मिठाई बांटी गई और वरिष्ठ नागरिकों ने इस पहल को नवाचार और सम्मान का प्रतीक बताया। प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में बुजुर्गों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए और सुविधाएं जोड़ी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें