नोएडा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस दल का नेता बनाए जाने पर दिल्ली स्थित उनके आवास पर जाकर बधाई और शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व हरियाणा के सह-प्रभारी लियाकत चौधरी ने बताया कि सभी नेताओं ने उनसे मुलाकात कर उन्हें पगड़ी पहनाकर, पटका ओढ़ाकर और गुलदस्ता भेंट किया। इस मौके पर कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य व बागपत समन्वयक सतेंद्र शर्मा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य यतेंद्र शर्मा, महानगर कांग्रेस के महासचिव दयाशंकर पांडेय आदि मौजूद रहे। ब्यूरो