ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नॉलेज पार्क तीन स्थित स्किपर्स क्रिकेट मैदान पर चल रहे कॉर्पोरेट प्रीमियर लीग सीजन-2 के लीग मैच में स्पार्टन ग्रेनो ने फोनिक्स फोर्स को सात विकेट से पराजित किया।
विज्ञापन
टी-20 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए फोनिक्स फोर्स ने छह विकेट पर 118 रन का स्कोर खड़ा किया। मुकुल ने 36 रन की पारी खेली। फोनिक्स फोर्स से एकेएस ने दो विकेट हासिल किए। स्पार्टन ग्रेनो ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रविंद्र भाटी को 36 रन की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। फोनिक्स फोर्स से कृष्ण विश्वकर्मा ने दो विकेट हासिल किए।