ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित स्पर्श ग्लोबल स्कूल में चल रही चार दिवसीय स्पर्श ग्लोबल खेलकूद प्रतियोगिता सीजन-2 में शुक्रवार को फुटबॉल व बैडमिंटन स्पर्धा में मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में एनसीआर के कई विद्यालयों से 300 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग ले रहे हैं।
स्कूल के स्पोर्ट्स एचओडी डॉ. अजीत नागर ने बताया कि फुटबॉल में प्रज्ञान स्कूल ग्रेटर नोएडा ने डीपीएस एनटीपीसी दादरी, एसकेएस वर्ल्ड स्कूल नोएडा ने विश्व भारती स्कूल, श्रीराम ग्लोबल स्कूल ग्रेनो वेस्ट ने बिलाबोंग हाई इंटरनेशनल स्कूल नोएडा को हराया। वहीं, बीएलएस वर्ल्ड स्कूल वेस्ट ने जीडी गोयंका, एस्टर पब्लिक स्कूल वेस्ट ने सफायर इंटरनेशनल स्कूल नोएडा, मंथन स्कूल ग्रेटर नोएडा ने ब्लूम इंटर स्कूल वेस्ट, स्पर्श ग्लोबल स्कूल वेस्ट ने विश्व भारती गाजियाबाद ब्लू को पराजित कर दूसरे राउंड में प्रवेश किया। स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. मोनिका रंधावा ने सभी टीमों का उत्साहवर्धन किया।