फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तैराकी और खो-खो में दिखाई प्रतिभा

Fri, 17 Oct 2025 06:42 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में चल रहे 26वें अंतर-एमिटी संस्थान खेल प्रतियोगिता संगठन (ऑर्गनाइजेशन-2025) के तहत शुक्रवार को रोमांचक तैराकी और खो-खो के मुकाबले हुए। पुरुषों की 50 मीटर बटरफ्लाई स्ट्रोक तैराकी प्रतियोगिता में एमिटी लॉ स्कूल नोएडा के संजय पॉल दिनकर ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेस के अभिनाबा भूयान द्वितीय और एमिटी यूनिवर्सिटी ऑनलाइन के आशीष आर्या तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

महिलाओं की इसी श्रेणी में एमिटी लॉ स्कूल नोएडा की काव्या बारगोती ने स्वर्ण पदक जीता। एमिटी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की श्रेया बजाज ने रजत और एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ साइकोलॉजी एंड एलाइड साइंसेस की उमंग जोशी ने कांस्य पदक हासिल किया। पुरुष खो-खो फाइनल में एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेस को हराकर इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी टीम ने तीन अंकों से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें