फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्कूलों को बंद करने के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर सरकारी स्कूल को विलय करने की नीति के खिलाफ समाजवादी महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई है। सपाइयों ने मंगलवार को ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट में वर्तमाान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ शशि यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार ने 27 हजार स्कूलों को बंद कराया है। भाजपा गरीब बच्चों को शिक्षा से वंचित रखना चाहती है। सरकारी स्कूलों को विलय नीति के बहाने लाखों बच्चों के भविष्य को बर्बाद करने पर तुली है। सत्ता सरकार लोगों के साथ स्कूली बच्चों का शोषण कर रही है। सपा उनको इसमें कामयाब नहीं होने देंगी। उन्होंने करनी सेना के उपाध्यक्ष द्वारा कैराना से सांसद इकरा हसन की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का भी विरोध किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी, पूर्व जिला अध्यक्ष वीर सिंह यादव, डॉ महेंद्र नागर, राहुल अवाना, रविंद्र यादव, कुलदीप भाटी, रोहित मत्ते गुर्जर, विकास भनौता, जगवीर नंबरदार, श्याम सिंह भाटी, अनीता चौहान, सरोज खारी, विपिन सैन, अंजली श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें