नोएडा (संवाद)। समाजवादी पार्टी ने शहर में करीब 14 जगहों पर डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम किए। महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता की अध्यक्षता पर यह कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं, सेक्टर-53 कंचनजंगा मार्केट स्थित कैंप कार्यालय में भंडारे का आयोजन भी किया गया जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व नागरिकों ने भाग लिया।सेक्टर-82 के पॉकेट-7 में तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
-
जांच शिविर लगा
रॉय पार्क में आरडब्ल्यूए सेक्टर-22 ने कार्यक्रम किया। इस दौरान रवि शर्मा, लक्ष्मण धस्माना, देवेंद्र रावत, डॉ. विपुल राय और मदन शर्मा ने मौजूद रहे। सलारपुर स्थित श्री कृष्णा भवन में निशुल्क आई और स्वास्थ्य चिकित्सा कैंप लगा। सैकड़ों मरीजों की जांच हुई।