फोटो
नोएडा। सेक्टर-70 स्थित फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन की ओर से बैसाखी पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान दिव्यांग बच्चों ने भी सांस्कृतिक गतिविधियों के जरिए बैसाखी मनाई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अमरजीत कौर रहीं। फाउंडेशन के निदेशक डॉ. महिपाल सिंह और डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। इस मौके पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुष्मिता भाटी, एडमिन हेड कृष्णा यादव, सेंटर मैनेजर सुरभि जैन, डिजिटल मीडिया मैनेजर सौम्या सोनी, विशेष शिक्षिका इलिका रावत, फिजियोथेरेपिस्ट अभिनव प्रताप सिंह, नैतिक ओझा और रजत शर्मा मौजूद रहे। ब्यूरो