सपा पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन
नोएडा। मजदूरों व किसानों की समस्याओं को लेकर सपा की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा गया। महानगर अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता ने कहा कि नोएडा की एक तिहाई आबादी मजदूर व गरीब वर्ग है।
अगर इनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो यह वर्ग शहर से पलायन करने को मजबूर हो जाएगा। प्रदेश सचिव सुनील चौधरी ने कहा कि नोएडा में रहने वाली बड़ी आबादी मेहनत-कश मजदूरों की है, जो बड़ी मुश्किल से अपने परिवार का पेट पाल रहे हैं। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ इन पात्र लोगों तक नहीं पहुंच रहा है।महानगर महासचिव विकास यादव व मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव ने कहा कि नोएडा जैसे महंगे शहर में आम आदमी का दम घुट रहा है। यदि इन मांगों पर जल्द ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। ज्ञापन में निजी स्कूलों की लूट पर लगाम, सरकारी अस्पतालों की बदहाली, छोटे गैस सिलिंडरों की समस्या, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार व आयुष्मान कार्ड अनिवार्य रूप से स्वीकार किए जाएं। करोड़ों का राजस्व देने वाले सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में मूलभूत सुविधाएं जैसे पानी, पंखे, शौचालय का अभाव, आगजनी और सड़क हादसों से बचाव, निर्दोष श्रमिकों की रिहाई समेत कई मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ब्यूरो