फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 33 डिग्री हुआ तापमान, 4 और 5 मई को बारिश की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोएडा। एक दिन पहले आई तेज आंधी और बारिश के बाद शुक्रवार को लोगों को गर्मी से राहत मिली। तेज धूप होने के बाद भी अधिक गर्मी महसूस नहीं हुई। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री की कमी दर्ज की गई।
विज्ञापन


आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 10 एमएम बारिश दर्ज की गई है। अगले दो दिन तेज धूप रहेगी, लेकिन 4 और 5 मई को फिर बारिश की संभावना है। ऐसे में एक बार फिर मौसम करवट लेगा और चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलेगी। आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही आद्रता 82 प्रतिशत रही। ऐसे में बारिश के बाद नमी बढ़ गई है इसलिए हल्की उमस भरी गर्मी महसूस हो रही है। मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में प्री-मानसून आंधी-बारिश से तापमान गिरा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें