फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सोते युवक को पेट्रोल डालकर जलाया, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव छौंक में सोते हुए युवक के चेहरे पर किसी ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। युवक गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे शहर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से आगरा ले गए। पिता ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन




सुरजीत (25) पुत्र हरीशंकर बृहस्पतिवार रात घर के बाहर घेर में चारपाई पर सोए हुए थे। सुबह लगभग चार बजे किसी व्यक्ति ने उनके चेहरे पर पेट्रोल डाल दिया और आग लगाकर वहां से भाग गया। जब तक सुरजीत संभल पाते, तब तक चेहरा आग की लपटों से घिर गया था। उन्होंने शोर मचाया और कंबल आदि से आग बुझाने का प्रयास किया।



शोर सुनकर परिवार के लोग व आस-पड़ोसी मौके पर पहुंच गया। मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। काफी संख्या में लोग जमा गए। युवक को आनन-फानन शहर के आगरा रोड स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया गया। बताते हैं कि उनकी हालत में सुधार नहीं है। इधर, पिता हरिशंकर ने कोतवाली हाथरस जंक्शन पहुंचकर मामले की शिकायत की। सीओ सिकंदराराऊ जेएन अस्थाना ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अभी हमलावर का पता नहीं चला है, उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें