फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सोनू ने 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता सिल्वर मेडल

Mon, 03 Nov 2025 01:42 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरी गुलाब सिंह महाविद्यालय मानिकपुर के बीपीएड प्रथम वर्ष के छात्र सोनू यादव ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता है। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ द्वारा आयोजित इंटर कॉलेज निशानेबाजी प्रतियोगिता में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन

इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद सोनू का चयन अखिल भारतीय विश्वविद्यालय (राष्ट्रीय स्तर) निशानेबाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता मेरठ में होगी। सोनू यादव राजस्थान के अलवर जिले के जोधपुरा नारायणपुर गांव के मूल निवासी हैं। वह एक साधारण किसान परिवार से आते हैं।
उनके पिता मजदूरी करते हैं और माता गृहिणी हैं। आर्थिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत से यह सफलता प्राप्त की है। निशानेबाजी में आने से पहले सोनू लंबी दूरी के एथलीट थे और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर चुके थे। घुटने की गंभीर चोट के कारण उन्होंने निशानेबाजी को चुना और कम समय में ही इसमें सफलता हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें