फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन हुआ सेमीफाइनल मुकाबला
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-40 स्थित द खेतान स्कूल में चल रहे इंटरस्कूल अंडर-14 फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले सेमीफाइनल में समरविले स्कूल ने विश्व भारती स्कूल को 5-4 से हरा दिया। दोनों टीमों के बीच नियमित समय के अंत तक स्कोर 1-1 रहा। मुकाबला पेनल्टी शूटआउट में पहुंचा। जहां समरविले स्कूल ने फाइनल में अपनी जगह पक्की की। वहीं दूसरे सेमीफाइनल खेतान बनाम लोटस वैली स्कूल के बीच मुकाबला हुआ। इसमें खेतान ने लोटस वैली को 2-0 से हरा दिया। दोनों टीमों के बीच शनिवार को फाइनल मैच खेला जाएगा।
फुटबॉल क्विज, स्लोगन राइटिंग समेत अन्य एक्टिविटी भी हुईं
फुटबॉल के अलावा दिन भर स्कूल प्रांगण में कला प्रदर्शन, पोस्टर मेकिंग, फुटबॉल क्विज़, स्लोगन राइटिंग, और टीम वर्क एक्टिविटी जैसी कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। इन गतिविधियों में विभिन्न विद्यालयों से आए छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं इन दौरान उन सभी बच्चों के अभिभावक भी उनमें व्यस्त नजर आए।