नोएडा। बरौला में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) भानू संगठन की पंचायत हुई। इसमें संगठन का विस्तार किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह रहे। अध्यक्षता प्रेम सिंह भाटी ने की और संचालन साहित्य कुमार चंचल ने किया। मनोज चौधरी को राष्ट्रीय संगठन मंत्री, हेमु गुर्जर को राष्ट्रीय महामंत्री, राजवीर मुखिया को राष्ट्रीय सचिव, सुभाष भाटी को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष और अनिल को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में राजकुमार नागर, महकार नागर, विकास गुर्जर, सतप्रकाश अवाना, सुनील अवाना, प्रकाश बेसोया, पवन, राजेश शर्मा समेत कई लोग उपस्थित रहे।