25 व 26 को जींद, रोहतक, भिवानी, पानीपत, नई दिल्ली के यात्रियों को होगी दिक्कत
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली रेल मंडल के रोहतक यार्ड के पुनर्निर्माण के कारण रेलवे ने ट्रैफिक ब्लॉक का निर्णय लिया है। यार्ड के निर्माण के बाद ट्रेनों को बेहतर रखरखाव हो सकेगा। हालांकि, यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। 25 व 26 जुलाई को निर्माण कार्य की वजह से जींद, रोहतक, भिवानी, पानीपत समेत इस रूट पर चलने वाली कुछ ट्रेनें निरस्त रहेंगी तो कुछ देरी से संचालित होंगी।
इसके अलावा कुछ ट्रेनें अपने गंतव्य स्थान से पहले से ही संचालित होंगी। निरस्त होने वाली ट्रेनों में मुख्य रूप से ट्रेन संख्या 04983/04984 रोहतक-पानीपत-रोहतक स्पेशल व ट्रेन संख्या 04975/04974 रोहतक-भिवानी-रोहतक शामिल हैं। इसके अलावा ट्रेन संख्या 14323 नई दिल्ली-रोहतक बहादुरगढ़ तक ही चलेगी। ट्रेन संख्या 14324 रोहतक-नई दिल्ली बहादुरगढ़ रोहतक स्टेशन से चलेगी। यह ट्रेन रोहतक-बहादुरगढ़ के बीच निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 04008 जींद-रोहतक मार्ग में 100 मिनट व ट्रेन संख्या 04987 दिल्ली-जिंद 75 मिनट रुककर चलेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 12481 दिल्ली-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 20 मिनट की देरी से चलेगी।