फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम विंडों की शिकायतों का समय पर करें समाधान

विज्ञापन
बैठक में मौजूद अधिकारी - फोटो : Mewat
विज्ञापन
सीएम विंडो की शिकायतों का समय पर करें समाधान
विज्ञापन

नूंह। जिला उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने सोमवार को जिला सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सीएम विंडो की शिकायतों को संबंधित विभाग समय रहते समाधान करें। सभी अधिकारी कार्यालय में आते ही सीएम विंडो चेक करें। उन्होंने कहा कि यदि तीन बार रिमाइंडर आने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है तो ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए। साथ ही इसकी सूचना उनके मुख्यालय को भेजी जाए।
विज्ञापन

इस दौरान उपायुक्त ने सरल पोर्टल, सीएम विंडो, सीपी ग्राम, मुख्यमंत्री घोषणा, सोशल मीडिया ट्रैकर आदि विषयों पर समीक्षा की। उन्होंने कहा कि हर अधिकारी को एक गांव गोद लेना है, जिसको वह खुद चिन्हित करें। उपायुक्त ने बताया कि रेडियो मेवात द्वारा रेडियो चौपाल कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसमें सभी विभागों की विकासात्मक योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। सभी कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों के परिवार पहचान पत्र बनवाना सुनिश्चित करें। इसके अलावा सभी एसडीएम को हर गांव में आंगनबाड़ी केंद्र के लिए स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि जिले के सभी गांवों में हर्बल पार्क का निर्माण किया जाए। इस मौके पर नूंह के एसडीएम संजीव कुमार, फिरोजपुर-झिरका के एसडीएम रीगन कुमार, पुन्हाना के एसडीएम कुलवीर ढाका, नगराधीश गजेंद्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें