फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: समस्याओं की सोसाइटी में एओए चुनाव से निकल सकता है समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
- सुपरटेक इको विलेज सोसायटी में एक महीने के अंदर चुनाव कराने के निर्देश
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सुपरटेक इकोविलेज एक सोसाइटी में एओए चुनाव कराने का निर्देश डिप्टी रजिस्टार ने जारी किया है। एओए चुनाव होने की उम्मीद ने निवासियों को समस्याओं के हल होने की राह जगा दी है। एओए चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी भी नियुक्त कर दिया गया है। वहीं, कुछ लोगों द्वारा इस चुनाव का समर्थन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


सोसाइटी के निवासी बेहतर मेंटेनेंस नहीं होने पर लंबे समय से चुनाव कराने की मांग कर रहे थे। निवासियों का कहना है कि जब सोसाइटी में एओए होगी तो बेहतर तरीके से समस्याओं के समाधान खोजे जा सकेंगे। बता दे इको विलेज वन सोसाइटी में करीब 6500 परिवार रहते हैं। सोसाइटी में सभी लोग विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं जिसको देखते हुए कई बार डिप्टी रजिस्ट्रार से चुनाव करने की मांग की गई है। वही, अब डिप्टी रजिस्ट्रार द्वारा 30 दिनों के अंदर सोसाइटी में एओए का चुनाव करने का आदेश जारी किए गए हैं, लेकिन चुनाव करने के लिए दो पक्ष बने हैं। कुछ लोग सोसाइटी में चुनाव कराने पर सहमति जता रहे हैं। वहीं, कुछ लोग विरोध जाता रहे हैं। सोसाइटी निवासी संजय शर्मा ने बताया कि परिसर में अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन के गठन से कई सुधार आएंगे। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि अभी सोसाइटी में निर्माण कार्य अधूरे हैं। रजिस्ट्री नहीं हुई है। इस वजह से अभी एओए का गठन किया जाना गलत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें