फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खुदाई के दौरान मिट्टी गिरी, महिला की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ओल्ड राजेंद्र नगर में निर्माणाधीन मकान में बेसमेंट की खुदाई का चल रहा था काम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। ओल्ड राजेंद्र नगर में निर्माणाधीन मकान में बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से दो महिलाओं समेत तीन मजदूर मलबे में दब गए। तीनों को मलबे व मिट्टी से निकालकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां तुलसी देवी (22) को मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल में प्रभु (32) व पत्नी गुलाब बाई (26) की हालत नाजुक बनी हुई है। लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सोमवार दोपहर सूचना मिली कि ओल्ड राजेंद्र नगर के निर्माणाधीन मकान में बेसमेंट की खुदाई के दौरान हादसा हो गया है। बचाव दल ने किसी तरह मिट्टी में दबे तुलसी, गुलाब और प्रभु को बाहर निकाला। बाद में उनको आरएमएल अस्पताल ले जाया गया, जहां तुलसी को मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल में प्रभु और गुलाब की हालत नाजुक बनी हुई है। तुलसी के परिवार में पति व दो बच्चे हैं। पुलिस ने बाकी मजदूरों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। निर्माणाधीन इमारत के मालिक व ठेकेदार से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मजदूरों का आरोप है कि काम के दौरान ठेकेदार की ओर से लापरवाही बरती जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें