फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: समाज कल्याण मंत्री ने लिया छठ घाटों का जायजा, श्रमदान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों व निवासियों के साथ स्थल पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने शुक्रवार को बवाना विधानसभा में बेगमपुर के भरत विहार घाट, शाहबाद डेयरी के पंच मंदिर घाट और रोहिणी के पंसाली घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों व स्थानीय निवासियों के साथ स्थल पर चल रहे कार्यों की समीक्षा कर श्रमदान भी किया।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार छठी मैया के पूजन, लोक आस्था के सम्मान और भक्ति के लिए भव्य आयोजन करेगी। मॉडल घाटों और सांस्कृतिक आयोजनों से दिल्ली में नई परंपरा की शुरुआत हो रही है। पूरी दिल्ली अब तक के सबसे भव्य आयोजन के लिए तैयार हो रही है। छठ व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। इस वर्ष यमुना तट के अलावा दिल्ली में करीब 1300 अन्य स्थलों पर छठ पूजा का आयोजन किया जाएगी। यमुना तट पर 17 भव्य मॉडल घाट होंगे। सभी घाटों पर टेंट, बिजली, स्वच्छता, पेयजल, मोबाइल शौचालय, सफाईकर्मी और चिकित्सा वैन की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें