फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लोकमंच की बैठक में सामाजिक गतिविधियों की समीक्षा, कई सुधार प्रस्तावों पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। लोकमंच ने शुक्रवार को सेक्टर-15 स्थित पब्लिक लाइब्रेरी में बैठक आयोजित की, जिसमें विधायक पंकज सिंह शामिल हुए। इसका मुख्य उद्देश्य नोएडा क्षेत्र में संचालित सामाजिक गतिविधियों की समीक्षा करना और विभिन्न प्रकल्पों में आवश्यक सुधारों के साथ मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना रहा।
विज्ञापन




बैठक में पुस्तकालय भवन से जुड़े लंबित सिविल कार्यों को शीघ्र पूरा कराने, बिजली का लोड बढ़ाने और अन्य विद्युत कार्यों को समयबद्ध तरीके से कराने पर चर्चा की गई। साथ ही भवन की मरम्मत और पुस्तकों के लिए दान को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया।
इसके अलावा दवा बैंक की लीज अवधि बढ़ाने और साफ-सफाई व सैनेट्री व्यवस्था के लिए स्थायी कर्मी की नियुक्ति की मांग रखी गई। अंतिम निवास में टूटे हुए गेट के पुनर्निर्माण और पूरे परिसर के समुचित विकास व निर्माण कार्यों को जल्द पूरा कराने पर भी विशेष बल दिया गया।
विज्ञापन




विधायक पंकज सिंह ने नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को आवश्यक सुधार कार्यों में सहयोग देने के निर्देश दिए। उन्होंने नोएडा लोक मंच के नए प्रोजेक्ट नोएडा आई केयर की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन नृत्यांगना व समाजसेविका राजेश्वरी त्यागराजन ने किया।


इस अवसर पर नोएडा प्राधिकरण से ओएसडी इंदु प्रकाश, सिविल विभाग के मैनेजर रतिराम, सीनियर मैनेजर कपिल सिंह, जेई फुर्कान, सलमान और अमरेश, विद्युत विभाग से पवन शर्मा व सीनियर मैनेजर रविंद्र, क्लीनिंग व सैनेट्री विभाग से नरेंद्र शर्मा और एसपी सिंह और मॉडर्न स्कूल के प्रिंसिपल नीरज अवस्थी बैठक में शामिल हुए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें