फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर और सोसाइटी के घरों में निकल रहे सांप

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है
विज्ञापन

बारिश का दौर थम गया, लेकिन सांप निकलने की समस्या कम नहीं हुई

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। बारिश का दौर थम गया है लेकिन सेक्टर और सोसाइटियों के घरों में इन दिनों सांप निकलने के मामले बढ़ गए हैं। निवासियों का कहना है इससे लोगों में डर का माहौल है।
विज्ञापन


रविवार को सेक्टर 122 में सांप निकला। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष डॉ. उमेश शर्मा ने बताया कि यह इस सीजन में 50वां सांप है और सेक्टर के अंदर सांप निकलने की बड़ी वजह यह है कि यहां पर लोगों ने कम्पलीशन लेकर प्लॉट खाली छोड़ दिए हैं। इनमें बड़ी बड़ी झाड़ियां निकल आई हैं। ऐसे में यहां पर रोजाना सांप और अन्य कीड़े मकोड़े निकल रहे हैं। वहीं, सेक्टर 168 स्थित गोल्ड पाम सोसाइटी के एओए अध्यक्ष दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि रविवार को सोसाइटी के एल टावर की लिफ्ट में सांप निकल आया है। आनन फानन में गार्ड और अन्य स्टाफ ने मिलकर सांप को भगाया। सोसाइटी के सामने ग्रीन बेल्ट है और बायीं तरफ नाला और दायीं तरफ एक सोसाइटी का अधूरा प्रोजेक्ट पड़ा हुआ है। ऐसे में आसपास जंगल का एरिया है इससे खतरा बना रहता है। वहीं, सेक्टर 105 के निवासियों ने बताया कि यहां पर रोजाना सांप निकल रहे हैं। ऐसे में लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें