दनकौर(संवाद)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने रविवार को दनकौर कस्बे के बीडीआरडी कॉलेज में अपना शताब्दी वर्ष धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीरामचंद्र के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। आरएसएस द्वारा पथ संचलन भी निकाला गया, जो कॉलेज प्रांगण से शुरू होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस कॉलेज पहुंचा। कस्बे वासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।