फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी कैंटीन की 70 पेटी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जेवर। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार रात यमुना एक्सप्रेसवे के साबौता इंटरचेंज के पास से आर्मी की कैंटीन की शराब ले जा रहे तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गाड़ी में लदी 70 पेटी शराब और तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, साबौता इंटरचेंज पर अपराध नियंत्रण और शराब तस्करी को रोकने के लिए वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सोनीपत के शास्त्री नगर निवासी मंदीप की गाड़ी को पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका। शराब को छिपाने के लिए अलग से जगह बनाई गई थी। पुलिस ने 70 पेटी शराब बरामद की। इसमें दिल्ली की आर्मी कैंटीन का टैग लगीं 444 ओल्ड मॉन्क रम की बोतलें और 396 बोतलें ऑफिसर च्वॉइस की बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शराब तस्करी व अवैध हथियार रखने के आरोप में मामला दर्ज कर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें