फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: समोसा बनाते वक्त छोटा सिलिंडर फटा, सात झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
समोसा बनाते वक्त छोटा सिलिंडर फटा, सात झुलसे
विज्ञापन


- सलारपुर गांव की घटना, सभी की हालत स्थिर


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सलारपुर गांव में समोसा बनाते वक्त शनिवार दोपहर छोटा सिलिंडर फट गया। इसमें महिला और बच्चे समेत सात लोग झुलस गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से घायलों को दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस व अग्निशमन विभाग मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र स्थित सलारपुर गांव में भूप सिंह के मकान में रणधीर किराए पर रहते हैं। वह चाट-समोसे की ठेली लगाते हैं। शनिवार दोपहर वह छोटे गैस सिलिंडर से चूल्हे पर समोसा बना रहे थे, तभी सिलिंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कुछ ही मिनटों में सिलिंडर फट गया। इसकी चपेट में आने से बदायूं निवासी मालती देवी (50), जालौन निवासी विजय (32), विजय की पत्नी माया (25), विजय का पुत्र कान्हा (11), बिहार निवासी गुड़िया (32), रणधीर और सरोज (22) झुलस गए। सिलिंडर फटने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग भी धमाके से सहम गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को तुरंत ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद सभी को सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर एसीपी प्रथम रजनीश वर्मा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे समेत अन्य अधिकारियों ने जांच पड़ताल की। एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि समोसा बनाने के दौरान छोटा सिलिंडर फटने से यह हादसा हुआ है। इसमें सभी घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। सभी की हालत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें