फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बैखौफ हुए चोर, कंपनी, घर से लेकर मेट्रो को बनाया निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बैखौफ चोरों ने कंपनी, घर और मेट्रो को बनाया निशाना
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। बेखौफ चोरों ने कंपनी से लेकर घर और मेट्रो को निशाना बनाया। अलग अलग मामलों में संबंधित थानों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस इन मामलों की जांच कर रही है।

सेक्टर-64 स्थित निर्वाण डिवाइन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के एडमिन मैनेजर सुबोध चड्डा ने पुलिस से शिकायत की है कि उनकी कंपनी फर्नीचर और हैंडीक्रॉफ्ट का निर्माण करती है। कंपनी में कूड़ा उठाने का काम अरबाज और खालिद करते हैं। दोनों अपने ट्रैक्टर से कंपनी के अंदर से कूड़ा उठाते हैं। इसका इन्हें मासिक भुगतान भी किया जाता है। कुछ दिन पहले दोनों ने कंपनी के अंदर से कूड़ा उठाया और जाते समय कंपनी के अंदर बनी पीतल का पैनल चोरी कर लिया। इसकी कीमत लाखों में है। जब पीतल के पैनल की आवश्यकता पड़ी तो इसके चोरी होने की जानकारी हुई। जब कंपनी में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की गई तो अरबाज और खालिद पीतल के पैनल की चोरी करते और उसे ट्रैक्टर से ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन




घर का ताला तोड़ कैश व ज्वेलरी चोरी

चोरों ने सेक्टर-27 में घर का ताला तोड़कर ज्वेलरी व 1.10 लाख की नकदी चोरी कर ली। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सेक्टर-27 निवासी साइबर सेल के दरोगा सतेंद्र कुमार ने पुलिस से शिकायत की है कि वह नोएडा प्राधिकरण से आवंटित आवास में रहते हैं। 12 अक्तूबर को वह सूरजपुर गए थे। शाम छह बजे जब वह लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला और कुंडी टूटी हुई थी। जब घर के अंदर गए तो वहां अलमारी से 1.10 लाख रुपये और सोने की ज्वेलरी गायब थी।
-

कार व बाइक चोरी

शहर में अलग-अलग स्थानों से कार व बाइक भी चोरी हुई हैं। सेक्टर-45 स्थित प्रतीक स्टाइल होम सोसाइटी के बाहर से चोरों ने नरेश की बाइक चोरी कर ली। वहीं, सलारपुर खादर के पास से चोरों ने साहिल सैफी की भी बाइक चोरी कर ली। कोतवाली सेक्टर-49 क्षेत्र से चोरों ने टोयोटा कार चोरी कर ली। वहीं, आइथम टावर के पास से चोरों ने विशाल रोहिल्ला की बाइक चुरा ली।
विज्ञापन




मेट्रो स्टेशन पर मोबाइल चोरी

बॉटेनिकल गार्डेन मेट्रो स्टेशन से अधिवक्ता का मोबाइल चोरों ने चोरी कर लिया। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित सम्राट कंग ने पुलिस से शिकायत की है कि जब वह बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन में सवार हो रहे थे। उसी दौरान चोरों ने जेब से मोबाइल चोरी कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें