फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सोलर पंप की मरम्मत के लिए तहसील स्तर पर होगी कुशल मैकेनिकों की तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विभाग ने मांगे आवेदन, दिया जाएगा 15 दिन का प्रशिक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा।
कृषि कार्य में इस्तेमाल होने वाले सोलर पंप की मरम्मत करने के लिए प्रत्येक तहसील में एक कुशल मैकेनिक को तैनात किया जाएगा। इनकी तैनाती के लिए कृषि विभाग ने आवेदन मांगे हैं। उनको 15 दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उप कृषि निदेशक राजीव कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम) के तहत किसानों को सिंचाई के लिए सोलर पंप स्थापित कराए जा रहे हैं। वर्तमान में सोलर पंपों के अनुरक्षण एवं मरम्मत के लिए कुशल मैकेनिकों की पर्याप्त उपलब्धता न होने के कारण किसानों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

किसानों की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान, रहमानखेड़ा, लखनऊ ने सोलर पंप स्थापना एवं अनुरक्षण के लिए मैकेनिकों का 15 दिवसीय व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए प्रत्येक तहसील से एक अभ्यर्थी का चयन किया जाएगा। गौतमबुद्धनगर के सदर, दादरी और जेवर तहसील से एक-एक का चयन जनपद स्तरीय समिति करेगी।
विज्ञापन


यह होनी चाहिए योग्यता
पात्रता के लिए अभ्यर्थी का इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक और फिटर ट्रेड में दो साल आईटीआई प्रमाण-पत्र धारक अथवा इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा या स्नातक होना आवश्यक है। अभ्यर्थी की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थी को विकास भवन में कृषि विभाग के दफ्तर में आवेदन जमा करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें