फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कौशल विकास आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला-सुनील शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड़ सिटी दो में स्किल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन बुधवार को सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि यह सेंटर स्किल डेवलपमेंट और एंटरप्रेन्योरशिप मंत्रालय के सहयोग से नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क के तहत स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि कौशल विकास एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है। यह सेंटर युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर पैदा करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 14 हजार से अधिक स्टार्टअप चल रहे हैं। इसमें से सात हजार महिलाएं संचालित कर रही हैं। गौड़ ग्रुप के सीएमडी मनोज गौड़ ने बताया कि शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट हमारी प्राथमिकता रहे हैं। गौड़ स्किल ट्रेनिंग सेंटर में युवाओं को उद्योग-आधारित प्रशिक्षण और रोजगार के लिए तैयार करने में मदद मिलेगी। निदेशक मंजू गौड़ ने कहा कि ग्रुप ने हमेशा शिक्षा और पारंपरिक ज्ञान को मिलाकर शैक्षणिक पहल में निवेश किया है। प्रधानमंत्री की ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पहल से प्रेरित होकर ग्रुप गरीब वर्ग की बेटियों को गौड़ इंटरनेशनल स्कूल में निशुल्क शिक्षा भी उपलब्ध करा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें