नोएडा। जिले में बुधवार को डेंगू के छह नए मामले आए। इन्हें मिलाकर कुल मरीजों की संख्या 340 तक पहुंच गई है। मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा ने बताया सभी मरीजों के घर व आसपास के क्षेत्र में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। हॉटस्पॉट क्षेत्र में विशेष नजर बनाए हुए हैं। विभाग की ओर से नियंत्रण के लिए फॉगिंग, एंटी लार्वा स्प्रे और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान लार्वा मिलने पर नोटिस जारी किया जा रहा है। साथ ही, लार्वा मिलने पर मौके पर ही नष्ट किया जा रहा है। ब्यूरो