स्केटिंग खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात
यमुना सिटी। स्केटिंग खिलाड़ियों ने शुक्रवार को जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह के साथ लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। खिलाड़ी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और क्षेत्र में स्टेडियम बनाए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया।
बच्चों ने मुख्यमंत्री को बताया कि पहले उन्हें जर्जर सड़कों पर अभ्यास करने के लिए विवश होना पड़ता था लेकिन अब आधुनिक और सुरक्षित स्केटिंग ग्राउंड मिलने से खेल प्रतिभा दिन प्रतिदिन निखर रही है। जनेश्वर मिश्र पार्क में बीते 9 अप्रैल 2026 को स्केटिंग और अन्य खेल सुविधाओं का शुभारंभ किया गया था। 200 मीटर लंबे इस आधुनिक स्केटिंग ट्रैक का निर्माण लगभग 45 लाख रुपये की लागत से कराया गया है। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निर्मल तंवर भाटी भी मौजूद रहीं। ब्यूरो