फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाइक सवारों ने दो लोगों से छीने मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। बाइक सवार बदमाशों ने महिला समेत दो लोगों से मोबाइल छीन लिया। दोनों मामलों में संबंधित कोतवाली ने प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बिसरख की आयुषी सिंह बुधवार को पार्थला ब्रिज के पास ऑटो वाले को पैसे दे रहीं थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशाें ने उनका मोबाइल झपट लिया। पीड़िता ने सेक्टर-113 में प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं, इंदिरापुरम के मोइन 19 अप्रैल को सेक्टर-62 गोल चक्कर से ई-रिक्शा पकड़कर सी ब्लाॅक पहुंचने पर ई-रिक्शावाले को पैसे दे रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश ने मोबाइल झपट लिया। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें